फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़़ में बदमाश घायल, अपह्त जकी सकुशल बरामद

विज्ञापन
बुढाना मोड - शाहपुर रोड पर मुठभेड के बाद बच्चें के अपहरण के आरोपी को अस्पताल ले कर जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिण खालापार से अपह्त 11 साल के जकी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। एक लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए पहुंचा अपहरणकर्ता मेरठ का आस मोहम्मद पुलिस मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने बच्चा परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

खालापार निवासी मोहम्मद अरशद का 11 साल का बेटा जकी सात मार्च को बाजार में सामान लेने के लिए गया था। इस दौरान उसका अपहरण हो गया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस छानबीन में जुटी थी। शुक्रवार दोपहर अरशद के मोबाइल पर कॉल आई, जिसमें बच्चे के बदले एक लाख रुपये की मांग की गई। कॉल करने वाले ने शाम के समय बुढ़ाना मोड पर पहुंचने की बात कही। पीड़ित परिवार ने पुलिस को जानकारी दी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि सादी वर्दी में बुढ़ाना मोड़ से शाहपुर रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस तैनात कर दी गई। बच्चे के पिता को एक लाख रुपये देकर पुलिस ने बताए गए स्थान पर भेजा। जैसे ही बदमाश फिरौती लेने के के लिए पहुंचा तो पुलिस ने उसे घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर गाली चलाई। जवाबी फायरिंग में अपहरणकर्ता के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने पूछताछ की तो नजदीक के खेत से बच्चा सकुशल बरामद हुआ है। आरोपी मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के लकीपुरा निवासी आस मोहम्मद है। वह मेरठ में दो बच्चों के अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।

मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना-शाहपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद सकुशल बरामद बच्चा व परिजन से बात करते सीओ सिटी।?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें