होली पर युवाओं ने मचाया धमाल
चरथावल। फाग पर क्षेत्र में डीजे पर थिरकती युवाओं की टोलियां मस्ती में नजर आईं। बाजार कलां में व्यापारियों ने और हलवाईयान में भाजपा नेता विजेंद्र त्यागी ने लोगों को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। कुबेरदत्त त्यागी, मोहित विशाल त्यागी, विजेंद्र कुमार, सतीश फौजी, पंकज त्यागी, मौजूद रहे। वहीं बाजार में अजय वर्मा, मोहित गर्ग, नीरज गर्ग, सतीश वर्मा, बिट्टू त्यागी, मनोज ने डीजे पर जमकर डांस किया। फाग को देर शाम हरियाणा कला परिषद के पूर्व डायरेक्टर अजय सिंघल ने कस्बे में पैतृक आवास पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, आरएसएस नेता राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, राजपाल त्यागी, मनीष गर्ग, अजय वर्मा, जितार्थ त्यागी, तरुण त्यागी, संजय शर्मा शामिल हुए। गली मोहल्लों में डीजे पर बच्चों ने भी पक्के रंगों से धमाल मचाया। बाजार खुर्द, बाजार कलां, शिव चौक में होली खेलने वालों की टोलियां रंगों की मस्ती में सरोबार नजर आई। तिल्हेंडी पर बुधवार को थाना प्रांगण में एसओ सूबे सिंह यादव के साथ तमाम पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।