फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला, फिर खुद पर किए वार, गंभीर हालत में दोनों को किया रेफर

Sun, 05 May 2024 12:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक युवक ने पहले धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला किया। फिर खुद पर भी कई वार किए। दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी में एक युवक ने गृह कलेश में घटना को अंजाम दे डाला। उसने पहले पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया और बाद में खुद को भी धारदार हथियार से वार कर घायल कर लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




भोपा के गांव सीकरी निवासी साजिद ने गृह कलेश के चलते पहले पत्नी खुशनुमा के गले पर धारदार हथियार से वार किया फिर बाद अपने गले पर भी वार कर लिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor : 33 घंटे मौत से लड़ी शिक्षिका...आखिर हार गई जिंदगी की जंग, एकतरफा प्यार में छात्र ने मारी थी गोली

Trending Videos
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई ने बताया कि घटना के बारे में अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: खून से लथपथ थी लाश, टूटीं चूड़ियां बयां कर रहीं हैवानियत, आखिर सामने आया गुलफ्शां के कत्ल का राज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें