फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दुबई से लौट रहे बिजनौर निवासी युवक व युवती की हादसे में मौत

विज्ञापन
मीरापुर में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार : संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर/ मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थाना क्षेत्र के देवल गंगनहर पुल के निकट भीषण हादसा हुआ। हादसे में दुबई में नौकरी करने वाले बिजनौर निवासी लक्ष्य (28) व प्रियंका (25) की मौत हो गई। जबकि लक्ष्य का भाई व भाभी घायल हो गए। दोनों को बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया है। दुबई में नौकरी करने वाले युवक व युवती वहां से आने के बाद दंपती के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से बिजनौर जा रहे थे।
विज्ञापन


बिजनौर की इंद्रलोक काॅलोनी निवासी लक्ष्य कुमार पुत्र शिवकुमार व बिजनौर की सब्जी मंडी निवासी प्रियंका पुत्री भूपेंद्र दुबई में नौकरी करते थे। दोनों ही सोमवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों को दिल्ली से लेने के लिए लक्ष्य का बड़ा भाई मयंक अपनी पत्नी रिया के साथ एयरपोर्ट पर पहुंच गया था।

सोमवार सुबह यह चारों दिल्ली से घर के लिए चले थे। कार को लक्ष्य चला रहा था। जब यह लोग दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर रामराज थानाक्षेत्र के देवल गंगनहर पुल पर मोंटी मिलियन रेस्टोरेंट के सामने पहुंची तो उनकी कार सड़क किनारे लगी रेलिंग के पत्थर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर कार बिजनौर की ओर से आ रहे 14 टायरा ट्रक से सीधी जा टकराई।
विज्ञापन



हादसे में कार सवार चारों लोग घायल हो गए। राहगीरों से सूचना पाकर रामराज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों घायलों को बिजनौर के पुलकित अस्पताल व लक्ष्य को जानसठ सरकारी अस्पताल भेजा था। वहां डॉक्टरों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। बिजनौर में प्रियंका की मौत हो गई। सीओ जानसठ यतेंद्र नागर ने बताया कि हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है। ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक भाग गया था। इस हादसे की वीडियो भी वायरल हो रही है।
-
खिड़की काटकर निकाला लक्ष्य
लोगों ने बताया कि हादसा बेहद विभत्स था। कार सवार लोगों की हालत हादसे के बाद चिंताजनक दिखाई दे रही थी। कार चला रहे युवक को तो पुलिस ने खिड़की काटकर बाहर निकाला था। सभी घायलों को अस्पताल भेजने के लिए पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

पुल पर लग गया था जाम
हादसा पुल पर हुआ था। इस कारण दोनों क्षतिग्रस्त वाहन पुल पर ही खड़े रहे थे। पुलिस ने घायलों का अस्पताल भेज दिया था। दोनों वाहनों के कारण पुल पर जाम लग गया था। इसे खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। दोनों वाहनों को हटवा कर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें