फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: तनाव में पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। गांव हुसैनपुर कलां निवासी अनस ने किसी तनाव में अपने घर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। गंभीर अवस्था में युवक को बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां का रहने वाले अनस (22) की बुढ़ाना में लुहसाना रोड पर मोबाइल रिपेयर की दुकान है। उसका पिता बाहर रहता है। वह कई दिन से किसी कारण से तनाव में था। बुधवार सुबह करीब 9 बजे अनस ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग को बुझाया। गंभीर हालत में अनस को बुढ़ाना लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। मुजफ्फरनगर चिकित्सालय के चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान पति सरवर खान ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में कारणों का पता नही चला है। घटना से परिवार परेशान है। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें