फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दरवाजे पर मदद मांगने आया था सैनिक, लोगों ने चोर समझकर पीटा

Sat, 02 Aug 2025 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-चोरी के शक में ग्रामीणों ने सैनिक सहित दो युवकों को पकड़ा
विज्ञापन

-बलवाखेड़ी में भीड़ ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा, एक की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल(मुजफ्फरनगर)। शुक्रवार रात एक बजे बलवाखेड़ी में ग्रामीणों ने चोरी के शक में दो युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई की। गंभीर रूप से घायल एक आरोपी सैनिक बताया गया है। उधर, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में कुछ ग्रामीणों ने धरना दिया।
गांव बलवाखेड़ी गांव में बड़ी अनहोनी होने से बच गई। तितावी के सोंहजनी गांव निवासी सैनिक मोहन (32) अपने साथी रोशन के साथ रात को बलवाखेड़ी से गुजर रहा था। बताया कि इसी बीच उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन

बताया कि इन लोगों ने मदद मांगने के इरादे से गांव के बाहरी छोर पर स्थित अनुसूचित जाति की बस्ती में एक मकान का दरवाजा खटखटाया। ग्रामीणों ने संदिग्ध मानकर शोर मचा दिया। अचानक सैकड़ों ग्रामीणों कि भीड़ इकट्ठा हो गई। पकड़े गए दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। दोनों को पुलिस को सौंप दिया गया।
इस घटना में सैनिक मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक पुंडीर का आरोप है दो अजनबी युवकों का रात एक बजे पहुंचना संदिग्ध है। ग्रामीणों को विश्वास में लेकर गहराई से जांच होनी चाहिए।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। गांव के अनुसूचित जाति के लोगों ने थाने में धरना दिया। सीओ सदर देवव्रत वाजपेयी ने बताया के मामले में जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने चोरी के शक में दोनों का पकड़ा था।
विज्ञापन

सैनिक इम्फाल में है तैनात
चचेरे भाई शिव कुमार ने बताया कि सैनिक मोहन 10 वर्ष पहले सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह मणिपुर के इम्फाल में तैनात हैं। वह छुट्टी पर अपने गांव सोंहजनी आए हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें