मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। छठे दिन छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
आचार्या पूर्णिमा कपूर ने सत्यम वद विषय पर लघु कथा सुनाकर सभी का मार्गदर्शन किया। इसी श्रृंखला में विद्यालय में आयोजित विभिन्न वर्गों की कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में रेशू सैनी, सपना मित्तल, शालिनी ठाकुर, अर्चना शर्मा रहीं।