फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में लगा है कूड़े का अंबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में लगा है कूड़े का अंबार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। बिद्दीवाड़ा समेत मोहल्ला मिठ्ठूलाल में प्रतिदिन कूड़े का अंबार लगता है। कूड़ा सड़क पर फैल जाता है, जिससे उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, इतना ही नहीं उस कूड़े से होकर राहगीरों को जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बे का मुख्य बाजार होने के बाद भी पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कूड़े से परेशान व्यापारियों ने कई बार पालिका में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों ने बताया कि कूड़े के समीप दुकान लगाने वाला दुकानदार कूड़ा उठवाने के लिए प्रतिदिन सुविधा शुल्क देता है। आरोप है कि उसके बाद भी पालिका के सफाई कर्मचारी सफाई नहीं कराई जाती। उधर मोहल्ला मिठ्ठूलाल में जैन मंदिर से चंद कदम की दूरी पर भी कूड़ा डाला जाता है, जो पूरे दिन सड़क पर ही पड़ा रहता है। वहां से आने जाने वाले राहगीर, मोहल्लेवासियों तथा मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि शासन प्रशासन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है, बावजूद इसके पालिका प्रशासन के सफाई कर्मचारी ही शासन की मंशा को पलीता लगा रहे हैं। मोहल्लेवासियों समेत व्यापारियों ने पालिका प्रशासन से नगर में फैल रही गंदगी की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें