जल निकासी की समस्या को लेकर टिकैत से मिले
मुजफ्फरनगर, खतौली। रेलवे विभाग द्वारा बनाए जा रहे माल कोरिडोर के कारण आवास विकास कालोनी की जल निकासी पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इसे लेकर कालोनी निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल भाकियू नेता राकेश टिकैत से मिला और समस्या से अवगत कराया। राकेश टिकैत ने भरोसा दिलाया कि यदि रेलवे प्रशासन जल निकासी की व्यवस्था नहीं करता तो जनहित के लिए आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राकेश चौधरी व रोशन पंडित, सतेंद्र, हरिओम, नितिन, संजय, विनोद आदि शामिल थे।