फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल की बोतल व पत्नी-बच्चों को लेकर थाने पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल की बोतल व पत्नी-बच्चों को लेकर थाने पहुंचा युवक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। कस्बा निवासी एक पीड़ित व्यक्ति बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी व पांच छोटे छोटे बच्चों के साथ अपने हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर थाने पहुंचा। उसने कस्बा निवासी एक एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाया। रुपया वापस नहीं मिलने पर अपने परिवार के साथ आत्म दाह करने की चेतावनी दी। जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन

पीड़ित मोहम्मद हसीन ने बताया कि उसने विदेश भेजने के नाम पर 2.15 लाख रुपये में कस्बा निवासी एजेंट सनव्वर त्यागी को मकान बेच कर दिए थे। जो काम करने के नाम पर उसे विदेश भेजा गया था, वहां पर वह काम नहीं मिला। जो काम कराया गया, उसका वेतन नहीं दिया गया। जिसकी जानकारी एजेंट को दी। मगर उसने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। किसी प्रकार वह लौटकर वापस आया और एजेंट से पैसे मांगे। तो उसने गाली गलौज कर रुपये वापस देने से इंकार कर दिया। उसने पुरकाजी थाने में तहरीर दी। मगर तीन दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक ने चेतावनी दी कि अगर एजेंट के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने व अपने बच्चों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लेगा। जिससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने तुरंत आरोपी एजेंट को बुलाकर उससे मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें