फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिला अस्पताल में अश्लील हरकत, नर्स को पकड़ा, फिर चाकू के बल पर गलत काम करने की कोशिश

Sat, 18 Nov 2023 02:45 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : जिला चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान एक नर्स को पकड़कर अश्लील हरकत की गई। इतना ही नहीं चाकू के बल पर नर्स के साथ गलत काम करने की भी कोशिश की गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में जिला चिकित्सालय में शुक्रवार अलसुबह ड्यूटी पर तैनात नर्स के साथ चाकू के बल पर गलत काम करने का प्रयास किया गया। बताया गया कि नर्स पर चाकू से वार किया गया और गला भी दबाया गया। वहीं, शोर मचाने पर पहुंचे कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में इमरजेंसी के ऊपर वार्ड में नर्स अपनी ड्यूटी पर थी। अलसुबह एक युवक चाकू लेकर वार्ड में घुस गया और उसने नर्स को अकेला देख गेट बंद कर लिया। इसके बाद चाकू से आतंकित कर अश्लील हरकत की। इस दौरान नर्स के साथ गलत काम करने की भी कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: काम की खबर: तीन महीने रद्द रहेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें, यात्रियों को होगी परेशानी, जानें- क्या है वजह

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने चाकू से वार किया और गला भी दबाया। वहीं, नर्स के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को पकड़ लिया। पीड़िता ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 

यह भी पढ़ें: दिमाग हिला देगी ये कहानी: इश्क का ऐसा भूत सवार, प्रेमी के खातिर कर डाला ये कांड, आखिर खुल गया राज

सीओ सिटी राम आशीष यादव ने बताया कि चाकू बरामद कर इस मामले में आरोपी खालापार निवासी दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें