फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: पानी से भरी बाल्टी में गिरी बच्ची, दम घुटने से 10 माह की मासूम की मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Thu, 06 Jun 2024 09:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अधिवक्ता मुजस्सिम की 10 माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। जिससे पानी में दम घुटने से बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की बाल्टी में गिरकर मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में शहर के मोहल्ला रामपुरम में अधिवक्ता मुजस्सिम की दस माह की बेटी मरियम पानी से भरी  बाल्टी में गिर गई। हादसे में पानी में दम घुटने से मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरम निवासी अधिवक्ता के घर दोपहर बाद घरेलू कार्य करने वाली महिला घर की साफ सफाई कर पानी से भरी बाल्टी को घर के बाहर रखकर चली गई। इसी दौरान अधिवक्ता की दस माह की बेटी मरियम खेलते हुए वहां जा पहुंची और पानी की बाल्टी में सिर के बल गिर गई। जिससे उसका दम घुट गया।

यह भी पढ़ें: Video: 'राम' की जीत पर BJP नेता ने खोया होश, SP को धमकाया, बोले- औकात में रहो, अब भी सरकार हमारी है

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जब मरियम दिखाई नहीं दी तो उसे तलाशते हुए परिजन बाहर आए तो उन्हें बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिरी दिखाई दी। वह अचेत थी। परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला। बच्ची को डाॅक्टर के यहां ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम के समय गमगीन माहौल में मासूम के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। अधिवक्ता के परिवार में मरियम से दो बड़ी बेटी उम्मे हुरैन व उम्मे रुमान है।

यह भी पढ़ें: दलित राजनीति का नया आगाज: बसपा की जमानत जब्त, चंद्रशेखर ने रचा इतिहास, पढ़िए क्या है जीत का बड़ा राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें