मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह उसका आठ वर्षीय पौत्र घर के पास खेल रहा था। आरोप है कि मोहल्ले के ही एक युवक ने उसे नशीले पदार्थ से भरी हुई सिगरेट का सेवन करा दिया। इससे उसका पौत्र बेहोश हो गया। आरोपी ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत भी की।
वहीं पौत्र की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसका इलाज कराया। होश आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। उधर, घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: NIA Action: एनआईए की कार्रवाई से देवबंद में हड़कंप, जनसेवा केंद्र संचालक से की पूछताछ, खुफिया विभाग को सौंपा मुस्तकीम
पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाते हुए यह भी बताया कि उसके पास युवक द्वारा बेटे को नशे की सिगरेट पिलाने का वीडियो भी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि इस संबंध में प्रार्थना पत्र आया है। इस मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।