फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के लिए ‘सुहाग’ मिटाने की कोशिश

Wed, 05 Nov 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। गांव कमरूद्दीननगर में पूजा-पाठ कराने के बहाने पति को पीपल के पेड़ के नीचे ले जाकर पत्नी ने उसके सिर पर घातक वार कर दिया। अचेत अवस्था में पति को वहीं छोड़ पत्नी फरार हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पत्नी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कमरुद्दीननगर निवासी विक्की की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से अब तक दंपति को बच्चे नहीं होने पर परिवार में तनाव रहने लगा। विक्की के अनुसार, सोमवार रात पत्नी ऋतु ने बताया कि उसे किसी ने पीपल के पेड़ के नीचे पूजा करने के लिए कहा है, जिससे उन्हें बच्चे हो जाएंगे। इस पर विक्की पत्नी के साथ मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे गांव के बाहर स्थित पीपल के पेड़ पर पूजा करने के लिए चला गया। आरोप है कि वहां पूजा करने के बाद जैसे ही विक्की ने पीपल की जड़ में सिर झुकाया, पीछे खड़ी पत्नी ने किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जोरदार प्रहार से विक्की लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद पत्नी उसे अचेतावस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गई। इसी बीच किसी ने विक्की को लहूलुहान हालत में पेड़ के नीचे पड़ा देख परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच गांव में विक्की की बलि देने के प्रयास की अफवाह उड़ गई, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर गांव में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। एसपी देहात के अनुसार, प्रथम दृष्टया जांच में मामला अवैध संबंधों से जुड़ा लग रहा है। बलि की आशंका निराधार है। आरोपी महिला के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें