फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-टैंकर की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर रथेड़ी बाईपास के निकट ट्रक और टैंकर की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के सिकंदरपुर निवासी विक्रम (21) दूध के टैंकर पर क्लीनर था। रविवार दोपहर वह चालक के साथ उत्तराखंड में दूध सप्लाई कर लौट रहा था। हाईवे पर रथेड़ी बाईपास के निकट उन्होंने कैंटर सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने कैंटर में टक्कर मार दी। हादसे में क्लीनर विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करते हुए लाश को मोर्चरी भिजवा दिया। शाम तक घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

कार का शीशा तोड़ा, एक पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नयाबांस निवासी दीपक दिल्ली में कारोबार करता है। त्योहारों के मद्देनजर वह पत्नी और बच्चों के साथ घर पर आया हुआ था। उसकी कार घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि मोहल्ले के ही युवक ने ईंट मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। विरोध करने पर आरोपी ने धमकियां देनी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हरीओम को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें