फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा सूत्र बांधकर की समृद्धि की कामना

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भैया दूज के अवसर पर शहर के तुलसी पार्क में रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं समेत व्यापारिक संगठनों के प्रबुद्ध लोगों ने महासभा की जिलाध्यक्ष सरिता गौड़ के नेतृत्व में बहनों ने गणमान्य लोगों को तिलक लगाकर पर्व की परंपरा पूर्ण की। कलावे के रूप में रक्षा सूत्र बांधकर सुख समृद्धि की कामना की। जिलाध्यक्ष सरिता गौड़ ने कहा कि समाज में महिलाओं के प्रति अनेक बुराइयां जन्म ले चुकी हैं। महिलाओं पर बढ़ती अपराधिक घटनाओं से समाज दूषित हो रहा है। सभ्य समाज के निर्माण में सहयोग देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। अनीश भटनागर, कुंतलेश त्यागी, अनिता शर्मा, नीलम शर्मा, सुरेश संगल, मनोज कालरा, विनय शर्मा, शिवम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें