फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर हमला कर साथी को छुड़ा ले गए

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। डंडामार गिरोह ने शुक्रवार रात दो घरों पर धावा बोल दिया। जैतरा गांव में गिरोह से दो युवक भिड़ गए, जिन्हें बदमाशों ने डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया। एक युवक ने बदमाश को पकड़ लिया, लेकिन अन्य बदमाशों पर हमलाकर उसे घायल कर दिया और अपने साथी को छुड़ा ले गए। स्योहारा चुंगी पर एक घर की छत पर चढ़कर जंगला तोड़ने की कोशिश की। पुलिस के मौके पर पहुंच फायरिंग करने पर बदमाश भाग निकले। इसके बाद रातों बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार रात डंडामार गिरोह ने नूरपूर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट राजीव कुमार के घर को निशाना बनाया। दो बदमाश छत से जीने के रास्ते घर में घुसे और मुख्य गेट खोल दिया। बाकी के करीब दर्जनभर सदस्य भी गेट के रास्ते अंदर घुस आए। बदमाशों ने घर में घुसते ही राजीव पर ताबड़तोड़ डंडाें से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोस का अरविंद गिरोह के पीछे दौड़ पड़ा। उसने एक सदस्य को दबोच लिया। तीन बदमाशों ने उसे भी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया और अपने साथी को छुड़ा ले गए। इसके बाद गिरोह ने स्योहारा चुंगी स्थित बसपा नेता नीरज प्रताप सिंह की छत पर चढ़कर जंगला काटने की कोशिश की। परिवार ने जाग होने पर बदमाशों को गोली मारने की धमकी दी, लेकिन वे डरे नहीं। पुलिस के पहुंचने पर कई राउंड फायरिंग करने के बाद बदमाश इकड़ा नाले के रास्ते कूदकर फरार हो गए। पुलिस ने रातभर कांबिंग की, बदमाशों की सुगबुगाहट पर कई राउंड फायरिंग भी की गई। जैतरा के दोनों घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा नहीं
डीडीसी के लॉ प्रोफेसर डा. मनोज हत्याकांड के खुलासे से भी पुलिस अभी कोसों दूर है। बता दें कि उन्हें भी कई बदमाशों ने डंडों से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हमले में पत्नी ऐश्वर्या भी गंभीर घायल हो गई थी। जिसका अभी भी मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। लोगों का कहना है कि पुलिस अभी 21 फरवरी 2014 को मेडिकल स्वामी विपिन की हुई हत्या के आरोपियों को भी नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

एसपी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि धामपुर सर्किल में अपराधों पर रोक लगाने और बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए 40 सिपाही और दो दारोगा गश्त के लिए भेजे गए हैं। जिनमें से अधिकांश फोेर्स सादे कपड़ों में बदमाशों की तलाश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें