फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1040 मतदाताओं को नहीं भाया एक भी उम्मीदवार

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कैराना विधानसभा उपचुनाव में 1040 मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। इन्होंने मतदान में नोटा (नन ऑफ दा अबव) का प्र्रयोग किया है। यदि ये मतदाता नोटा का प्र्रयोग न करते तो प्रत्याशियों की हार-जीत के समीकरण बदल सकते थे।
विज्ञापन

रविवार को नवीन मंडी स्थल पर हुई मतगणना के बाद आए चुनाव परिणाम में 1040 मतदाताआें ने नोटा का प्रयोग कर सभी प्रत्याशियाें को नकार दिया है। उपचुनाव में सपा के नाहिद हसन, भाजपा के अनिल चौहान, कांग्रेस प्रत्याशी अरशद हसन समेत आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, लेकिन इन मतदाताओं को कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया। इन्होंने नोटा का प्रयोग करते हुए सभी प्रत्याशियों को नकार दिया है। प्रथम राउंड में 46, दूसरे राउंड में 47, तीसरे राउंड 49, चौथे राउंड 48, पांचवें राउंड 31, छठवे राउंड 65, सातवें राउंड में 65, आठवें में 74, नौंवें में 72, दसवें 48, ग्यारहवें में 61, बारहवें राउंड में 48, तेरहवें में 51, चौदहवें में 38, पंद्रहवें में 40, सोलहवें में 54, 17वें राउंड में 59, 18वें में 29, 19 वें राउंड में 38 और बीसवें राउंड में 77 मतदाताआें ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें