फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव प्रकरण की जांच शुरू

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। सीएचसी के गेट पर हुई महिला की डिलीवरी के मामले में डीएम ने एसडीएम को जांच सौंप दी। एसडीएम ने शुक्रवार रात को ही सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिजनों के अलावा सीएचसी स्टाफ के बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी पर प्रसव के लिए आई मुहल्ला खैल निवासी आबिद की पत्नी जुबैदा ने सीएचसी के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया था। परिजनों का आरोप था कि सीएचसी पर स्टाफ ने उनका इलाज नहीं किया और बाहर ले जाने को कहा। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के चलते महिला को सीएचसी गेट पर खुले में ही प्रसव हुआ। केंद्र अधीक्षक ने महिला में खून की कमी होने की बात कहकर रेफर किए जाने की बात कही थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसडीएम कैराना को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। एसडीएम सुरेशचंद मिश्रा, तहसीलदार और नायब तहसीलदार को लेकर सीएचसी पहुंचे और जांच शुरू की।
पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज
कांधला। पीड़ित पक्ष ने अपनी लिखित शिकायत भी एसडीएम को दी है। पीड़ित परिवार ने चिकित्सकों पर लापरवाही समेत कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ के भी बयान लिए। एसडीएम ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की खिंचाई की। एसडीएम ने बताया कि वह अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट डीएम को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें