फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सपा सरकार को घेरा

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जनता से किए वादे को निभाने में विफल साबित हो रही है। अल्वी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मसले पर सपा सरकार को घेरा।
विज्ञापन

रविवार की रात कैराना के ईदगाह के मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अरशद हसन के समर्थन में आयोजित जनसभा में पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राशिद अल्वी से कहा कि मोदी सरकार ने चुनाव से पहले खूब वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर सकी। सपा सरकार को घेरते हुए अल्वी ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं। लोगों को बिजली नहीं मिल रही। दंगों के कारण प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है। सपा सरकार हर मोरचे पर विफल साबित हो रही है। कांग्रेसी नेता इमरान मसूद ने कहा कि हम नरेंद्र मोदी को बुरा कहते हैं, क्योंकि 2002 में गुजरात में दंगे हुए थे। हालांकि मुजफ्फरनगर में पिछले साल सितंबर माह में दंगे हुए। इनके कातिलों को अभी तक सरकार सजा नहीं दिला पाई। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस ही सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलने में सक्षम है। उन्होंने क्षेत्र की तरक्की के लिए चौधरी अरशद हसन को वोट देने की अपील की। कांग्रेस नेता हरेंद्र मलिक ने भी चौधरी अरशद हसन को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर कंवर हसन, अब्दुल हफीज आदि ने विचार रखे। कांग्रेस की जनसभा में अजहरूदीन और फिल्म स्टार नगमा के नहीं पहुंचने से लोग निराश होकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें