फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म पर हंगामा

Sun, 27 Apr 2014 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना(शामली) 26 अप्रैल। जंगल से घास लेने जा रही आठ वर्षीय बच्ची को जबरन खेत में ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुना और पुलिस को सौंप दिया, लहूलुहान बच्ची को लेकर भीड़ थाने पहुंच गई और शामली-पानीपत हाईवे जाम करने का प्रयास किया गया। आरोपी दूसरे समुदाय का होने के कारण मामले की संवेदनशीलता देख कस्बे में भारी पीएससी और कई थानों की पुलिस बुला ली गई, अफसर देर रात तक गांव में कैंप किए हुए थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले की आठ वर्षीय बच्ची शाम करीब छह बजे घोसा चुंगी के पास खेत से घास लेने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में मिला एक युवक बच्ची को जबरन गेहूं के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने खेतों में घुसकर आरोपी युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई करते हुए थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। लहूलुहान पीड़ित बच्ची को लेकर भीड़ थाने पहुंच गई। बच्ची के परिजन भी थाने आ गए। यह खबर कस्बे में आग की तरफ फैल गई और सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने में एकत्रित होने लगी लोग चिल्लाकर आरोपी को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे।
पीड़ित बच्ची और आरोपी अलग-अलग समुदाय के होने के कारण घटना की संवेदनशीलता को देख कस्बे में पीएसी बुला ली गई। एएसपी वीके मिश्र, सीओ घनश्याम सिंह के अलावा झिंझाना, कांधला आदि कई थानों की फोर्स कस्बे में पहुंच गई। घटना से नाराज कुछ लोगोंने शामली-पानीपत हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया। पीएससी ने यहां से युवकों को समझाकर हटाया। कैराना कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए मुजफ्फरनगर भेज दिया है। पीड़ित बच्ची के भाई की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें