शामली। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर श्याम के रंग में शामली रंग गई। कोतवाली में भव्य सजावट की गई। कोतवाली परिसर में सुंदर , सुंदर झांकियों के अलावा बाबा बर्फानी वाले अमरनाथ की गुफा ब्लाक रोड स्थित बड़ी माता काली मंदिर में लड्डू गोपाल का सिंहासन आकर्षण का केंद्र्र रहा।
बुधवार को नगर के बुढ़ाना रोड पर नाला पटरी के पास बाबा बर्फानी वाले भगवान अमरनाथ की गुफा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रंग बिरंगी बिजली की रोशनी में सजी कोतवाली में सुंदर, सुंदर झांकियां लगाई गई। इस मौके पर दर्शकाें की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्लाक रोड स्थित बड़ी माता काली मंदिर में लड्डू गोपाल का सिंहासन, हनुमान जी, गणेश, काली क ी झांकियां प्रस्तुत की। श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद महाआरती के बाद भोग लगाया गया। इस मौकेपर मंदिर समिति के प्रधान मुकेश गर्ग, उमेश कुमार का सहयोग रहा।