फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की पिटाई के विरोध में बंद रहे ठेके

Thu, 04 Jul 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, 3 जुलाई। बीयर की बोतल पर ओवर रेट लेने पर सेल्समैन की पिटाई करनी आबकारी इंस्पेक्टर को भारी पड़ गई। दबाव बनाने के लिए सेल्समैनों ने ठेके बंद कर हंगामा किया।
विज्ञापन

रामपुर तिराहा स्थित बीयर और अंग्रेजी शराब के ठेके पर पिछले काफी दिनों से आबकारी विभाग को ओवर रेटिंग किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को एक ग्राहक ने फिर से सिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह को बताया कि बीयर की बोतल पर 105 रुपये प्रिंट है, लेकिन 140 रुपये में दी जा रही है। सूचना पर टीम के साथ इंस्पेक्टर ठेके पर पहुंचे और ली गई अतिरिक्त रकम को वापस दिला दिया। इस बात को लेकर ठेके के सेल्समैन गोल्डी से इंस्पेक्टर की कहासुनी हो गई। सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर ने सेल्समैन की पिटाई कर दी। इस बात से गुस्साएं सेल्समैनों ने शराब के ठेकों को बंद कर दिया। सेल्समैनों का आरोप है कि बोतल पर पुराना एमआरपी अंकित हैं, जबकि बढ़ी दरें कुछ ओर है। उधर, इंस्पेक्टर का कहना है कि लगातार मिल रही ओवर रेटिंग की शिकायत पर सेल्समैन को चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें