फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े सर्राफ से लूटपाट

Sun, 03 Mar 2013 05:31 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली, 02 मार्च। बाइक सवार तीन बदमाशों ने गली घंटाघर बाजार में दिनदहाडे़ सर्राफ की दुकान से जेवरात लूट कर सनसनी फैला दी। विरोध करने पर लुटेरों ने सर्राफ पिता पुत्र को तमंचों के बट से मारकर घायल कर दिया। भरे बाजार में हुई लूट की वारदात से दुकानदारों में दहशत और रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गली घंटाघर निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने मकान के नीचे ही सर्राफ की दुकान कर रखी है। शनिवार दुपहर करीब पौने तीन बजे सुरेंद्र गुप्ता अपने बेटे पंकज गुप्ता के साथ दुकान पर बैठे थे। तभी लाल रंग की पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां आए और पिता, पुत्र पर तमंचे तान कर सारा माल थैले में डालने की धमकी दी। दोनों कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने वहां पर रखे जेवरात उठा कर अपने थैले में डालने शुरू कर दिया। जिसका दोनों ने विरोध किया तो बदमाशों ने पंकज के सिर में तमंचे की बट मारी और सुरेंद्र गुप्ता के हाथ पर चाकू से प्रहार किया। जिससे दोनों पिता पुत्र लहूलुहान होकर बचाव के लिए चिल्ला पडे़। जिस पर आसपास के दुकानदार उस ओर दौड़ कर आए तो लुटेरे हाथों में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। लूट की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। खबर पाकर पुलिस ने मौके आकर बदमाशों को तलाश किया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। एसपी सिटी राजकमल यादव ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। सर्राफ ने बताया कि बदमाश करीब सवा किलो चांदी के जेवर लूट कर भागे हैं। पुलिस ने पंकज गुप्ता की ओर से लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें