फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी के हत्थे चढ़े हाईवे के लुटेरे

Sat, 08 Dec 2012 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर, 7 दिसंबर।
मंसूरपुर क्षेत्र से सरिए से भरे लूटे गए ट्रक के मामले में एसओजी के हाथ महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। साथियों की तलाश और लूटे गए माल बरामदगी के लिए एसओजी दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित अंबा स्टील के सरिए से भरे ट्रक को बदमाशों ने चालक की हत्या कर बुधवार रात लूट लिया था। इस मामले में एसओजी टीम को कुछ घंटों बाद ही बड़ी सफलता हाथ लग गई और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। गुरुवार रात ही लूटा गया सरिया बहसूमा से बरामद कर लिया गया था। सूत्रों का दावा है कि पूरे गिरोह में चार सदस्य हैं। महावीर चौक पर खाना खाने के बाद चारों टेंपो से अंबा स्टील पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने यह भी बताया कि वह केवल माल से भरे ट्रक को ही लूटते हैं। माल ठिकाने लगाने के बाद ट्रक को लावारिस अवस्था में छोड़ देते हैं। पकड़े गए बदमाशों ने कई घटनाएं स्वीकार की हैं। माल बरामदगी और फरार साथियों की तलाश में एसओजी की ताबड़तोड़ दबिशें जारी हैं। अपराधियों की कुंडली खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें