फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिलों का पेराई सत्र शुरू

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाईखेड़ी को छोड़कर जिले की सभी निजी मिलों ने बुधवार को अपना पेराई सत्र शुुरू कर दिया। मिलों ने पहले दिन 64 हजार कुंतल गन्ना खरीदा है। खतौली मिल ने 165 क्रय केंद्रों से 25 हजार कुंतल गन्ना खरीदा है, जबकि अन्य मिलों को बेहद कम गन्ना मिला है।
विज्ञापन

सरकारी चीनी मिल मोरना ने सबसे पहले अपना पेराई सत्र शुरू किया था। मिल ने 1.27 लाख गन्ने की खरीद करते हुए 1.14 लाख कुंतल की पेराई की है। खाईखेड़ी को छोड़कर प्राइवेट मिलों ने भी बुधवार को अपना पेराई सत्र घोषित कर दिया। खाईखेड़ी ने 22 नवंबर से गन्ना खरीदने और 24 नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने के लिए कहा है। खतौली ने 25 हजार कुंतल, तितावी ने 12 हजार, मंसूरपुर ने पांच हजार, टिकौला ने चार हजार, भैसाना ने 18 हजार कुंतल गन्ना खरीदा है।
तितावी मिल ने अपना पेराई सत्र बुधवार को शुरू कर दिया। एसडीएम सदर एसबी सिंह और सीओ सदर पूनम ने नारियल तोड़कर और चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। मिल प्रबंधन की ओर से पहले गन्ना लाने वाले किसान तितावी निवासी महिपाल पुत्र जयसिंह को पुरस्कृत किया गया। मिल के सह उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, जीएम केन अजय शर्मा, मुनीषपाल, आशीष त्रिपाठी, प्रबंधक विवेक कुमार, एके सिंह समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। तितावी मिल ने 121 क्रय केंद्रों में 95 से गन्ना खरीद प्रारंभ कर दी है। मिल के 26 क्रय केंद्र अभी संचालित नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें