फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों की तैयारियां शुरू

Sun, 14 Oct 2012 12:00 PM IST
Muzaffar nagar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरकाजी मंगलवार से शुरू हो रहे नवरात्रों को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी है। बाजारों में माता के श्रंगार के सामान की दुकानें सजने लगी है। जिनमें मां दुर्गा की प्रतीक सांझी, चुनरी, बिंदी तथा चुड़ियां आदि के बिक्री जोरदार ढ़ग से होने लगी है। लक्सर मार्ग पर स्थित काली माता के मंदिर में नवरात्रों के लिए तैयारियां शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चार हजार रुपये ठगे
पुरकाजी। दोपहर के समय कस्बे में लक्सर मार्ग पर दो ठगों ने जरीफ तथा नफीस के यहां चीनी की बोरी कम दाम में देने के नाम पर चार हजार रुपये ठग लिए।
ठगी का शिकार हुए दोनों लोगों ने बताया कि दोपहर के वक्त दो अनजान लोग मोहल्ले में आए तथा दो हजार रुपये में चीनी की बोरी देने की बात कहकर चार हजार रुपये ठग कर ले गए। इससे पहले विश्वास दिलाने के लिए अपने कुछ बर्तन ठगी के शिकार लोगों के यहां रखकर गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कुछ भी पता नही चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें