कचहरी स्थित फैन्थम हाल में अधिवक्ताओं को टीका लगाती स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में 9612 लोगों कोरोना का टीकाकरण किया
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि शनिवार को जनपद में 9612 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 5891 लोगों का टीकाकरण किया गया, जिनमें से 5217 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 674 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इनके अलावा जनपद में 18 से 44 आयु वर्ग में 3721 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया।
उधर, अधिवक्ताओं के लिए विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। कचहरी स्थित फैंथम हाल में जिला बार संघ के तत्वाधान में लगाए गए कैंप का उद्घाटन राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। वकीलों समेत सभी से टीकाकरण कराने की अपील की। इस दौरान जिला बार संघ अध्यक्ष कलीराम, महासचिव अरुण शर्मा, सिविल बार संघ अध्यक्ष सुगंध जैन, सुरेंद्र मैनवाल, ललित भारद्वाज, अमित भारद्वाज अर्पित मित्तल, धीरेंद्र मलिक, गोपाल मोहन, संदीप कटारिया, प्रदीप मलिक, ओमकार तोमर, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो