दिल्ली में हुए कार्यक्रम में रालोद में शामिल हुए पूर्व बसपा विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी एवं अन?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पूर्व विधायक मौलाना जमील हुए रालोद में शामिल
मुजफ्फरनगर। मीरापुर से बसपा के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद शनिवार को रालोद में शामिल हो गए। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।
रालोद नेता अभिषेक चौधरी ने बताया कि शनिवार को नई दिल्ली के बसंत कुंज में मीरापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद कासमी रालोद में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इनके अलावा शामली के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे प्रसन्न चौधरी, जनपद के तिसंग बावना मंच से जुड़े वरिष्ठ किसान नेता उद्यम सिंह और एमएलसी प्रत्याशी रहे जेके गौड़ ने भी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ली। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, प्रशांत कन्नौजिया, धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, पराग चौधरी, मनोज चौधरी गुर्जर, राहुल राणा आदि उपस्थित रहे।