फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कॉलेज के दीक्षांत समारोह में 93 विद्यार्थियों को प्रदान की स्नातक उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खतौली। प्रहलाद मेमाेरियल डिग्री कॉलेज में दीक्षांत समारोह में बीएड के 93 विद्यार्थियों को स्नातक की उपाधि प्रदान की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता से परिश्रम कर जीवन में सफलता हासिल करें। शिक्षा के बिना किसी भी समाज का उत्थान संभव नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने चरित्र निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अध्ययन को जीवन में सर्वोच्च स्थान देने का आह्वान किया। चेयरमैन डॉ. विकास पुंडीर ने विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में शिक्षा के साथ साथ अनुशासन और लगन से ही उच्च श्रेणी की सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

इस मौके पर सतेंद्र आर्य, अशोक शर्मा, रियाज सागर, पारस राम, कांता स्वरूप सिंघल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इनके अलावा एलएलबी बीए, बीएससी, बीकॉम, आईटीआई के मेधावी 21 छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कॉलेज संरक्षक डॉ. राजपाल सिंह पुंडीर, डॉ. विकास पुंडीर ने अतिथियों को सम्मानित किया। समारोह में आरती भारद्वाज, अनीता, डोली चौहान, विनोद, शाहिद, वासू गोयल आदि मौजूद रहे। संचालन रेनू चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें