व्हॉट शुड आई डू‘‘ लघु फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के बीजेएमसी और एमजेएमसी के विद्यार्थियों द्वारा ‘‘व्हॉट शुड आई डू‘‘ विषय पर बनाई गई लघु फिल्म को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के फिल्म महोत्सव ‘‘नवांकुर‘‘ प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने दिया।
‘‘करियर प्लानिंग‘‘ विषय पर निर्मित लघु फिल्म ‘‘व्हॉट शुड आई डू‘‘ में विद्यार्थियों ने यह दिखाने का प्रयास किया कि किस प्रकार आज भी ज्यादातर युवा अपने करियर का चुनाव करने के लिए भ्रमित हैं। यह फिल्म विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं कौशल के अनुरूप सही भविष्य का चुनाव करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ माता-पिता को भी बच्चों की रुचि एवं क्षमताओं को समझने के लिए प्रेरित करती है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित चलचित्र लघु फिल्म महोत्सव ‘‘नवांकुर‘‘ प्रतियोगिता में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। प्रोडक्शन टीम में शामिल अपर्णा त्यागी, वंशिका अरोरा, शिवानी बरमन, प्रज्ञा बिधूड़ी, प्रिया, वर्षा पाल, हरीश सहरावत, सौरभ अहलावत, कुलदीप सिंह, अभय शर्मा, आशु रोहल, गौरव त्यागी, गौरव बालियान, आर्यन गर्ग, अंकित रस्तोगी एवं अनुज सिंह को पुरस्कृत किए जाने पर संस्था निदेशक डॉ आदित्य गौतम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विभागाध्यक्ष रवि गौतम ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में तकरीबन 50 से ज्यादा फिल्मों का दृश्यांकन किया गया था। इस अवसर पर डॉक्टर प्रेरणा मित्तल, देवेंद्र चौधरी, वैशाली, ब्रजकिशोर सिंह , मनु कौशिक आदि मौजूद रहे।