फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन की संविदा समाप्त, 40 को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के एआरएम ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए तीन परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी है। साथ ही 40 चालक और परिचालकों को नोटिस जारी किए हैं, जो कई माह से गैरहाजिर चल रहे है। यदि नोटिस मिलने पर जल्द ड्यूटी पर नहीं लौटे तो इनकी भी संविदा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज के कई दर्जन चालक और परिचालक कई माह से गैरहाजिर चल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के चलते सभी को तुरंत ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिए गए थे, मगर कर्मचारी नहीं आए। जिस पर एआरएम बीपी अग्रवाल ने तीन परिचालकों गौरव सिंह, कुंजल यादव और राज सिंह की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। एआरएम ने बताया कि इसके अलावा 20 परिचालक और 20 चालकों को भी नोटिस जारी किए हैं। ये भी करीब डेढ़ से दो माह से अनुपस्थित चल रहे हैं। सभी को नोटिस भेज कर तुरंत ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। यदि ये चार दिनों में ड्यूटी पर नहीं लौटते है तो इनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई करते हुए संविदा समाप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें