फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 शिक्षकों और 30 छात्रों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
15 शिक्षकों और 30 छात्रों का सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद विवेक ने गुरुवंदन और छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में छोटूराम डिग्री कॉलेज के 15 शिक्षकों और 30 छात्रों को सम्मानित किया।
सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुराग दुबलिश ने दीप प्रज्वलित कर किया। गुरुवंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में कॉलेज के 15 शिक्षकों डॉ अवनीश, डॉ ओमवीर, डॉ हरिओम शर्मा, शशि गौड, शिखा सिक्का, सीमा शर्मा का शॉल ओढाकर सम्मान किया गया। कॉलेज के 30 छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई। इंदू मिश्रा ने सुंदर नृत्य किया। सपना गर्ग, कुमुद गर्ग, सुनीता शर्मा, सारिका गोयल ने मनोहारी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में रीजनल सेक्रेट्री एसएन बंसल, शिक्षक महिला संयोजिका माला चंद्रा, विरेंद्र सिंह, सुधीर गर्ग, अचिन कंसल, राजकुमार अग्रवाल, पवन सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन


समायोजन में तबादलों को किया विरोध
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई समायोजन की प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताते हुए शिक्षकों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। डीएम को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी दिया। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रत्येक ब्लाक में स्वीकृत सभी पदों की सूची काउंसिलिंग में प्रदर्शित होनी चाहिए। काउंसिलिंग विषयवार नहीं कराई गई। शिक्षकों को विद्यालय आवंटन नहीं किया गया, बल्कि मनमाने ढंग से काउंसिलिंग कराई गई। विभाग के निर्देशों के अनुसार विकलांग, असाध्य, गंभीर बीमारी से ग्रसित शिक्षकों एवं महिलाओं को निकटतम विद्यालय देने के आदेश पलन नहीं किया गया। मूल विकास खंड में रिक्तियों के बाद दूसरा विकास खंड दे दिया गया। समायोजनों को रद्द करने की मांग की गई। सुधीर कुमार, सानिल, विवेक कुमार, अंकित वर्मा, शैफाली सिरोही, नरेंद्र ङ्क्षसह, गीता वर्मा, फरजाना, जनेश्वर सिंह, सरोज, रीना वर्मा, नीलम, सुखविंदर कौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें