फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों ने मन मोहा
विज्ञापन

खतौली। डेफोडिल्स स्कूल में भगवान राधा-कृष्ण के परिधानों को पहनकर छोटे छोटे बच्चों ने पर्व मनाया। विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या कोमल चौधरी ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बताया कि विद्यालय में होने वाले इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक कार्यक्रमों से बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है।
जड़ौदा। होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रागंण में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने राधा-कृष्ण बने बच्चों को फूलों की माला पहनाकर किया। बच्चों ने मटकी-सज्जा में अनुश्री दहिया, प्राक्षी, अनंत धीमान ने सुंदर मटकी सजाकर प्रदर्शन किया। बांसुरी-सज्जा, राधा-कृष्ण सज्जा में वर्तिका, वेदांशी, अरनव, अक्षित, अनंत करोड़ी, पूर्वी, देवांश, यशिका ने भाग लेेकर सबका मनमोह लिया। सादिया, प्राक्षी, आयुषी, सोमन, प्रिया, मधु, दीपाक्षी आदि ने मनोहारी प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ। गोल्डन वेल्स पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कृष्ण राधा लीलाओं का सुंदर मंचन किया। प्रबंधक अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं को सुंदर गीत व नृत्य की प्रस्तुति पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या रितु गर्ग ने कहा कि श्रीकृष्ण व राधा जी की लीलाओं से भारतीय संस्कृति का बोध होता है। छात्र-छात्राओं में आर्यन, हिमानरी, काव्या, प्रख्या, प्राची, राखी गौड़, चित्रांश को स्कूल प्रबंधक द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। लक्ष्मी, दीपिका, प्रीति, अमृता, मधु, रितिका आदि का विशेष सहयोग रहा। वहीं, दूसरी ओर, एबिएंस एकेदमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण तथा राधा-जी की सुंदर सुंदर ड्रेस पहन कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इस अवसर पर बच्चों ने सुंदर गीत व नृत्य गीत प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता, प्रधानाचार्या रितिका महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें