फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा प्रदेश बनने से चहुमुखी विकास होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा प्रदेश बनने से विकास होगा
विज्ञापन

मंसूरपुर। देव पब्लिक इंटर कालेज में हुई पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा की बैठक में पूर्व डीजीपी ओपी मलिक तथा पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा नेे कहा कि छोटा प्रदेश बनने से ही चहुंमुखी विकास होगा। पूर्व डीजीपी ओपी मलिक ने कहा कि प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर एक नए प्रदेश का गठन होना चाहिए, तब ही पश्चिम के लोगों का विकास होगा। पूर्व कमिश्नर एसके वर्मा ने कहा कि 26 जिलों को मिलाकर अलग प्रदेश बनने से शासन व्यवस्था दुरुस्त होगी। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 350 तहसील तथा 851 ब्लाक हैं। इतने बड़े प्रदेश की लखनऊ में बैठकर ठीक प्रकार से शासन व्यवस्था नहीं चलाई जा सकती। राष्ट्रीय महासचिव कर्नल सुधीर कुमार ने कहा कि पूरे पश्चिम प्रदेश में लोगों को छोटे प्रदेश के बारे में जागरूक करने के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा यात्रा निकाल रहा है। जो कि प्रदेश के पश्चिम के सभी 26 जिलों में जाकर जन जागरण अभियान चलाएगा। बैठक को केंद्रीय अध्यक्ष सतपाल सिंह यादव, विकास बालियान, घनश्याम प्रधान, हनीफ चौधरी, नीलोफर चौधरी, मुन्ना त्यागी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ
जानसठ। शनिवार को गांव घटायन में इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रवीन कुमार व सुधीर चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा डाकघर को बैंकिंग की सुविधा देकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को सुविधा देने का काम किया है। इस अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक मुजफ्फरनगर वीर सिंह, मोहित कुमार, नरेंद्र सिंह, सोमित कुमार, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें