फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर का युवक ट्रेन की टक्कर लगने से भी जिंदा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटने के लिए ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पर बने रेलवे के लोहे पुल पर बृहस्पतिवार की रात को जम्मू-कश्मीर का युवक आत्महत्या करने के इरादे से मालगाड़ी के आगे ट्रैक पर दोनों हाथ ऊपर करके खड़ा हो गया। ट्रेन की टक्कर लगने पर युवक दूर जाकर गिरा। पुलिस को युवक घायल अवस्था में लोहे के पुल के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक के दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने देर रात युवक को मेरठ के हास्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक युवक की जान बच गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को सूचना मिली कि गंगनहर के रेलवे के लोहे के पुल पर रेलवे ट्रैक के बीचोबीच युवक आत्महत्या करने के इरादे से दोनों हाथ ऊपर किए हुए खड़ा था। वह युवक मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल पर युवक को तलाश करना शुरू किया। एक घंटे बाद युवक घायल अवस्था में पुल के पास नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। अस्पताल में पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम जम्मू-कश्मीर निवासी रमेश पुत्र नेत्रराम बताया। नाम व पता बताने के बाद वह बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में देर रात को ही युवक को मेरठ के मोदीनगर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक की जान बच गई है, लेकिन उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई है। पुलिस ने बताया कि युवक पहले बुआड़ा फाटक के पास रेलवे ट्रैक के बीच में आत्महत्या करने को खड़ा हुआ था, लेकिन फाटक के गेटमैन ने युवक को वहां से हटा दिया था। इसके बाद वह लोहे के पुल पर चला गया। पुलिस जम्मू कश्मीर से युवक यहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें