फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण का कार्य तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास निर्माण का कार्य तीसरे दिन भी जारी
विज्ञापन

मंसूरपुर। रेलवे फाटक पर 26 जून को प्रारंभ हुए अंडरपास निर्माण का कार्य तीसरे दिन भी जारी रहा। 26 जून को ट्रेनों का आवागमन बंद कर मिनी अंडरपास निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी निर्माण कार्य जारी रहने से यातायात को सोंटा फाटक से होकर गुजारा जा रहा है, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंसूरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर के साथ साथ जनता की सुविधा के लिए मनी अंडरपास का निर्माण भी किया जा रहा है। रेलवे के एक्सईएन प्रवीण कुमार ने बताया निर्माण कार्य अगले तीन दिनों तक और जारी रहेगा।
विज्ञापन

आरोपी को जेल भेजा
मोरना। किशोरी को बदनीयती से खींचने के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। ककरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री को पड़ोसी ने बदनीयती से खींच लिया। किशोरी ने घटना अपने परिजनों को बताई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव के हालात बन गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्ण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पहले भी इस प्रकार की दो घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गांव में फिलहाल इस घटना को लेकर शांति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें