फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में सत्संग सुनने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु के बराबर दुनिया कहीं नहीं : गोपालाचार्य महाराज
विज्ञापन

मोरना। तीर्थनगरी शुक्रताल में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मेले जैसा माहौल बना रहा। गुरु समनदास आश्रम में सत्संग का आयोजन किया गया। साधु संतों और डीएम राजीव शर्मा ने संत समनदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रताल में अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास मिशन के तत्वावधान में फिरोजपुर मार्ग पर स्थित गुरु गद्दी आश्रम में स्वामी समनदास महाराज का 97वां प्रकटोत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेस्ट यूपी के जिलों समेत हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि जगहों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शोभायात्रा के समापन के बाद सत्संग के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपाल दास महाराज, स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी राधा रमन महाराज अलीगढ़, कृष्णदास महाराज, ऋषिकेश ने श्रद्धालुओं को दिव्यज्ञान की अनुभूति कराई। स्वामी समनदास महाराज के परम शिष्य स्वामी गोर्धनदास महाराज ने कहा कि गुरु के बराबर दुनिया कहीं नहीं है। जो गुरु की सेवा करता है, उसको परमपिता परमेश्वर आशीर्वाद स्वरूप मेवा जरूर देते हैं। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, मास्टर हरीकिशन, संजय, रवि, श्यामलाल सिंह, दासा प्रधान, रामकिशन, सुभाष , मोनूदास आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें