फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बैंक पर धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। पीएनबी के बाबू पर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए पंद्रह हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैंक के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गांव खुड्डा में स्थित पीएनबी में गांव कोलाहेड़ी किसान अपना क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए गये। क्लर्क ने फाइल पूरी करने को कहा। किसान अशोक व गुलाब खुड्डा निवासी जहागीर का आरोप है कि छह माह बीतने के बाद भी उनका क्रेडिट कार्ड नहीं बना। आरोप है कि क्लर्क प्रति कार्ड पंद्रह हजार रुपये की मांगता है। गुस्साए किसानों ने भाकियू नेताओं के साथ मंगलवार को बैंक पर धरना प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने किसानों के डर से गेट अंदर से बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मुजफ्फरनगर से क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल गर्ग बैंक पहुंचे। किसानों ने प्रबंधक से मांग की कि आरोपी क्लर्क आशीष का स्थानांतरण हो और किसानों के रुके कार्य पूरे किये जाये। क्षेत्रीय प्रबंधक के आश्वासन पर किसानों ने धरना समाप्त किया। धरने में भाकियू के मांगेराम त्यागी, मंगता, मुरसलीन, मुकेश पुंडीर, अजय त्यागी, मोमीन, अनिल त्यागी, आशीष शर्मा, शशांक त्यागी, मुकीम आदि मौजूद रहे।

बकाया भुगतान की मांग
रोहाना। किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला गन्ना अधिकारी से मिलकर रोहाना मिल में बकाया गन्ना भुगतान की मांग की। पंकज भगत के नेतृत्व में किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी ओपी यादव से मिलकर बकाया भुगतान करने की मांग की। किसानों ने अवगत कराते हुए बताया कि रोहाना मिल ने 20 मार्च तक का भुगतान किया है और 18 मई तक के बकाया 27 करोड़ रुपये का भुगतान कराये जाने की मांग की। डीसीओ यादव ने किसानों को शीघ्र भुगतान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें