फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लास्ट पीड़ितों को मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लास्ट पीड़ितों को मुआवजे की मांग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सरवट में पीर के पास हुए ब्लास्ट के पीड़ितों को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को एक ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

सरवट पीर के पास कबाड़ी की दुकान पर ब्लास्ट की घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए। इस हादसे से लोगों में अभी तक दहशत में हैं। मृतक और घायल गरीब परिवारों से हैं। इन लोगों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर पूर्व सभासद मौहम्मद फैसल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में क्षेत्र के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम ऑफिस पर सीडीओ अर्चना वर्मा को दिए ज्ञापन में पीड़ितों की आर्थिक मदद की मांग रखी गई। सभी मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता शासन से उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही घायलों को भी दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। असद जमा एडवोकेट, काजी तजकीर, जुनैद रऊफ, ग्यासउर्रहमान, ममनून अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें