फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी को बाजार में भीड़ जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के लिए बाजार हुआ गुलजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद पर खरीदारी को लेकर बाजार में लोगों का भारी रस रहा। महिलाओं और बच्चों में अलग ही उत्साह नजर आया। महिलाओं की भीड़ कॉस्मेटिक्स की दुकानों, कपड़ा आदि की खरीदारी को लेकर अधिक रही। बच्चों की भीड़ कपडे़ और जूते आदि खरीदने पर रही। देर रात बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

ईद के त्योहार के चलते दो दिन से बाजारों में भारी भीड़ है। बाजार सुबह जल्द खुल रहे हैं और रात में देर तक रोशन है। बृहस्पतिवार को बाजा देर रात तक खुले। बाजार में मुस्लिम समाज की महिलाओं की अधिक भीड़ रही। कास्मेटिक्स का सामान लेने को लेकर महिलाओं में अलग उत्साह नजर आया। रेडीमेड की दुकानों पर बच्चों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। बच्चे ईद के लिए नए कपडे़ खरीद रहे हैं। जूतों की सभी दुकानों पर काफी भीड़ है। बाजार में उपहारों की दुकानों पर भी काफी रस है। मिठाई की दुकानों पर जहां लाइन लगी रही, वहीं ईद पर बनने वाली शीर के सामान के लिए परचून की दुकानों पर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। ईद के पर्व को लेकर बाजार में अलग ही चहल पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें