फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में सर्वे कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा-एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में सर्वे कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा-एसडीएम
विज्ञापन

खतौली।
व्यापारियों ने कोतवाली में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने को लेकर एसडीएम अतुल कुमार से वार्ता की। व्यापारियों ने दुकानों के ऊपर बारिश व धूप से बचने के लिए लगाए गए टीन शेड को नहीं हटवाने की मांग रखी। एसडीएम ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि इसके लिए पहले नगर में सर्वे कराया जाएगा। सर्वे कराकर सोमवार के बाद फिर से व्यापारियों को बुलाकर बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया जाएगा।
एसडीएम अतुल कुमार ने नगर पालिका कर्मचारियों व पुलिस बल के साथ बिद्दीवाड़ा मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलवाया। अतिक्रमण हटवाने को लेकर व्यापारियों में खलबली मची हुई है। व्यापारी शनिवार को एकत्र होकर थाने में पहुंचे। थाने में व्यापारियों ने एसडीएम से वार्ता की। व्यापारियों का कहना था कि दुकानदारों ने बारिश व धूप से बचने के लिए दुकानों के ऊपर टीन शेड लगा रखे हैं। इन टीन शेड को दुकानों से नहीं हटवाया जाए। इसके अलावा दुकानदारों ने सड़क पर जो भी अतिक्रमण कर रखा है, उसको वे खुद ही हटवा लेंगे। व्यापारी से वार्ता करते हुए एसडीएम ने कहा कि पालिका प्रशासन की ओर से पहले नगर में अतिक्रमण को लेकर सर्वे कराया जाएगा। सर्वे करने के बाद सोमवार के बाद फिर वे व्यापारियों की बैठक लेंगे। वार्ता में व्यापारी नेता राजेश जैन, मोनू मंगवानी, सभासद गुरुदत्त अरोरा, असद, नासिर सिद्दीकी, अंकुर सिंघल, हाजी फैजान एटूजेड, अनुपम जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में अब होर्डिग्ंस नहीं लगेंगे
एसडीएम अतुल कुमार ने थाने में होर्डिंग्स, बैनर बनाने वाले दुकानदारों की बैठक ली। एसडीएम ने चेताया कि नगर में होर्डिंग्स व बैनरों को सार्वजनिक स्थानों पर लगाने की किसी भी सूरत में इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर उनके द्वारा लगाए गए तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को नगर में लगे सभी होर्डिंग्स व बैनर उतरवाने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर पालिका कर्मचारियों ने पुलिस बल को साथ लेकर नगर में लगे सभी होर्डिंग्स व बैनरों को उतरवाकर पालिका में जमा कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें