खतौली। लाल दयाल पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रबंधक राजवीर सिंह ने किया।
रैली में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ तथा हरा भरा रखने की प्रतिज्ञा लेते हुए श्रमदान किया। बच्चों ने लघु नृत्य नाटिका का मंचन किया। नाटिका के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि यदि हम अपने आसपास का कूड़ा कचरा खाली जगह में न डालकर स्थानीय कूड़ाघर में डालें तथा पृथ्वी के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़, पौधे लगाए, जल का दुरुपयोग कम करें, बिजली के उपकरणों को बिना इस्तेमाल बंद कर दें। बच्चों ने संदेश दिया कि पेड़ों को काटने से हमारे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। विद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण प्रबंधक राजवीर सिंह तथा उप प्रधानाचार्या पूजा चौधरी द्वारा किया गया। दीपिका, अर्चना, राजन, अरुण, इकरा आदि शिक्षिकाओं का योगदान रहा।