फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण, लाइसेंस के लिए कराया एनाउंसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर पंजीकरण नहीं दौड़ा सकेेंगे ई-रिक्शा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ई-रिक्शा के पंजीकरण और चालकों के लाइसेंस के लिए एआरटीओ, ट्रैफिक विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। एआरटीओ कार्यालय की ओर से शहरभर में एनाउंसमेंट कराकर ई-रिक्शा संचालकों को चेतावनी दी गई है। पंजीकरण के बिना ई-रिक्शा नहीं दौड़ा सकेंगे। इसको लेकर विभागीय अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर में जाम का प्रमुख कारण बने ई-रिक्शा पर प्रशासन सख्त हो गया है। एआरटीओ और ट्रैफिक विभाग को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख सड़कों, चौराहों पर दिन निकलते ही ई-रिक्शाओं का जमावड़ा लग जाता है। इससे मार्ग संकरे हो गए हैं। सबसे अधिक समस्या महावीर चौक, प्रकाश चौक, अहिल्याबाई चौक के अलावा जानसठ मार्ग, सहारनपुर अड्डे की ओर रहती है। यहां यातायात का दबाव अधिक होने से व्यवस्थाएं चरमरा रही है। इसके पंजीकृत वाहनों के अलावा बिना पंजीकृत ई-रिक्शा ज्यादा हैं। चालक ई-रिक्शा को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे जाम लगता है। शहर में करीब 1400 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, बाकी अवैध रूप से दौड़ रहे हैं। एआरटीओ विभाग की जांच में करीब 3000 से अधिक ई-रिक्शा शहरभर में चलते हैं। अब इनके पंजीकरण के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। एआरटीओ और ट्रैफिक विभाग ने सोमवार को प्रमुख चौराहों पर एनाउंसमेंट कराया है, जिसमें चालक को दो फोटो और आधारकार्ड की फोटो कॉपी के साथ विभाग में पेश होना है। बिना पंजीकरण के लिए इनके संचालन पर रोक रहेगी। एआरटीओ राजीव कुमार बंसल ने बताया कि ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान जारी है। ई-रिक्शा को पंजीकृत कराने की चालकों को चेतावनी दी गई है। इस पर अमल नहीं करने वालों के विरुद्ध फरवरी माह से कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें