मीरापुर। रामराज के गांव आलमपुर नहर पटरी के निकट नंदी गौ धाम आश्रम में हिंदू युवा सशक्तीकरण संगठन द्वारा विश्व शांति की कामना को लेकर महायज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आचार्य सत्यवीर महाराज ने यज्ञ में लोगों से आहुति दिलाई। कहा कि पूजा अर्चना, यज्ञ, हवन आदि करने से मनुष्य के मन को शांति मिलती है। बुरे विचारों का अंत होता है। नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। हिंदू युवा सशक्तीकरण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि मनुष्य को अपने दिन का शुभारंभ देव अर्चना के साथ करना चाहिए। इससे मनुष्य की आंतरिक्ष शक्ति का विकास होता है और मनुष्य सत्य के मार्ग से नहीं भटकता तथा निरंतर उन्नति के मार्ग पर चलता है। यज्ञ के बाद भंडारा किया गया। आजाद बंसल, सुरेंद्र सिंह, राहुल भाटी, शुभम, अजय भराला, अंकुर, टोनी आर्य, मोनू सैनी, भरत कुमार आदि मौजूद रहे।