यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियां जिले में पहुंच गई हैं। रविवार को कापियों को जीआईसी के लॉकर में सुरक्षित रखा गया है। इस बार इंटरमीडिएट की कॉपियों को कोडेड किया गया है। वहीं, शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रुप देने में लगा है। शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के साथ केंद्रों की व्यवस्था परखी जा रही है।
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से प्रारंभ होगी। दिन नजदीक आने के चलते परीक्षाओं की तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही है। डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारी परीक्षा के लिए केंद्रों की व्यवस्था, शिक्षकों को ड्यूटी चार्ट बनाने के अलावा अन्य कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक सभी तैयारियों को पूरा करना है। उधर, रविवार को जिले में परीक्षा के लिए कापियां पहुंच गई है। इलाहाबाद बोर्ड से तीन लाख कॉपियों को भेजा गया है। जिन्हें जीआईसी में सुरक्षित रखा गया है। हालांकि यह इस बार इंटरमीडिएट की कॉपियों को कोडेड किया गया है। जिन पर विशेष प्रकार का कोड रखा गया है। ताकि हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं को अलग रखा जा सके।