डीएम, एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ताजपुर गांव से अपह्त किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने एसएसपी और डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन किया। प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
खतौली कोतवाली के गांव ताजपुर निवासी किशोरी के परिजन बृहस्पतिवार को पहले एसएसपी दफ्तर पहुंचे। इसके बाद डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन कर धरना देकर बैठ गए। किशोरी की मां ने एसएसपी और डीएम के नाम प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि छह जनवरी को उसकी बेटी घर से जंगल जा रहा थी। जो वापस नहीं लौटी। तलाश किया तो कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसकी बेटी को कार में अगवा कर ले गए है। इस संबंध में खतौली पुलिस को शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तारी कराने और नाबालिग को बरामद कराने की मांग की है।