बुढ़ाना (ब्यूरो)। बिटावदा गांव के जर्जर तारों से निकली चिंगारी के कारण गन्ने के खेत में आग लग गई। गांव निवासी कृष्णपाल पुत्र सुखबीर के गन्ने के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। यह तार जर्जर हालत में हैं। बृहस्पतिवार को अचानक तारों से निकली चिंगारी के कारण गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते किसान का सात बीघा गन्ना जल गया। घटना की सूचना ग्रामीण ने पुलिस और उपजिलाधिकारी को दी है। पीड़ित किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।