फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वगौत्र वैश्य सभा समर्थन में आई

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्य सभा ने रोष जताया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सर्वगौत्र वैश्य सभा राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल के समर्थन में आ गई है। वैश्य सभा ने आरोप लगाया कि नरेश अग्रवाल को सही तरीके से अपनी बात नहीं रखने दी गई। उनके वक्तव्य को बेवजह तूल देकर उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन

दक्षिणी कृष्णापुरी में हुई समाज की बैठक में संयोजक सुनील तिरपड़ी ने कहा कि सर्वोच्च सदन में एक वरिष्ठ सांसद को अपनी बात पूरी रखने की अनुमति भी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि नरेश अग्रवाल अपनी बात आधी कह पाए थे और उनको बोलने नहीं दिया गया। उनके द्वारा बताई जा रही बात को गलत ढंग से प्रचारित किया गया। सदन को उनकी पूरी बात सुननी चाहिए थी। आज कुछ लोग उन्हें बदनाम करने में लगे हैं। उनकी बात को तरोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। इस पर वैश्य सभा अपना रोष प्रकट करती है। सुशील गोयल, पवन अग्रवाल, सुधीर बंसल, शिवकुमार सिंघल, तरुण मित्तल, अभिलक्ष मित्तल, अनिल सिंघल, संजीव कुमार, अंकित गोयल, सेवाराम गर्ग, अतुल गोयल, प्रतीक गोयल, कार्तिक गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें