शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक
खतौली। शिवरात्रि पर शिवालयों में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिरों ने पुलिस की कड़े सुरक्षा व्यवस्था रही।
हरिद्वार से कांवड़िये गंगाजल लेकर बृहस्पतिवार देर रात तक अपने अपने शिवालयों पर पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह कांवड़ियों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर शिवालयों में जलाभिषेक किया। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। नगर के श्री झारखंड महादेव शिवालय, शिवमूर्ति, थानेश्वर महादेव मंदिर, ताराचंद शिवालय, नागेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। वहीं, एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह व इंस्पेक्टर पीतम पाल सिंह ने भी मंदिरों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उधर, गांवों में भी शिवालयों पर आशुतोष का जलाभिषेक किया।